फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Sun, 03 Nov 2013 05:38 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sun, 03 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सिरसागंज के करीब हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि साले एवं बहनोई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का आरोप है दुर्घटना के बाद उनके साथ लूटपाट की गई।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना व कसबा फफूंद निवासी सलीम पुत्र अहमद अपने बहनोई थाना रामगढ़ क्षेत्र के इमरान पुत्र नूर मोहम्मद के साथ फफूंद के लिए जा रहा था। वह फीरोजाबाद से एक क्रेन में सवार हो गए थे। कसबा सिरसागंज के समीप क्रेन पहुंची थी कि तभी ट्रक ने क्रेन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सलीम और इमरान क्रेन से दूर जा गिरे। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायल इमरान ने कहा कि अज्ञात लोगों ने उनकी जेब में रखी नकदी के साथ ही सामान भी लूट लिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ शिकोहाबाद ने कहा कि ट्रक और क्रेन में भिड़ंत होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत
फीरोजाबाद । थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालोनी निवासी संजीव उर्फ पिंकू पुत्र प्रेमपाल पिछले दिनों दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का उपचार आगरा में चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed