{"_id":"6a911baccf190b0b8b05b7ef","slug":"cattle-tied-to-electric-poles-may-invite-action-amid-rainy-season-safety-risk-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की चेतावनी: बिजली के खंभे से न बांधे मवेशी, पशुपालक फिर भी न माने; तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की चेतावनी: बिजली के खंभे से न बांधे मवेशी, पशुपालक फिर भी न माने; तो होगी कार्रवाई
Fri, 28 Aug 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
बारिश के दौरान बिजली के खंभों और आसपास की जमीन में नमी के कारण करंट उतरने का खतरा रहता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट या विद्युत पोल से मवेशी बांधने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। निगम ने लोगों से पोल, तार या स्ट्रीट लाइट में खराबी, चिंगारी या करंट की आशंका होने पर उसे न छूने और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के खंभे से बंधी गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्ट्रीट लाइट के खंभों से मवेशियों को बांधने वाले पशुपालकों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने पशुपालकों से कहा है कि बारिश में खंभों में करंट दौड़ने का खतरा है। पीवीसी पाइप और पेंट किया गया है लेकिन तार टूटने या अन्य किसी वजह से करंट आ सकता है। इसलिए पशुओं को न बांधें।
मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम ने कहा कि बरसात के दौरान पोल और उसके आसपास की जमीन में नमी होने के कारण करंट की चपेट में आने का खतरा रहता है। विद्युतरोधी पेंट के साथ पीवीसी कवर करने के बाद भी करंट दौड़ सकता है।
ज्यादातर मामलों में बिजली केबल टूटने पर तार खंभे के संपर्क में आ जाता है। यदि कोई व्यक्ति विद्युत पोल से पशु बांधता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी विद्युत पोल, स्ट्रीट लाइट या तार में खराबी, चिंगारी अथवा करंट की आशंका दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।