फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake and Adulterated Milk, Paneer and Khoya Seized Ahead of Raksha Bandhan

दूध में डिटर्जेंट, पनीर में व्हाइटनर: कहीं आप तो नहीं खा रहे ये 'जहर', राजस्थान और एमपी से हो रही सप्लाई

Fri, 28 Aug 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और नकली दूध, पनीर व खोआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अब तक करीब 10 हजार लीटर घटिया दूध और 5 हजार किलो मिलावटी पनीर-खोआ नष्ट कराया जा चुका है। 795 खाद्य नमूनों की जांच में 273 फेल मिले हैं। इनमें 200 मिलावटी और 53 पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि दूध और उससे बने उत्पादों के नमूने सबसे ज्यादा फेल हुए।
 

विज्ञापन
Fake and Adulterated Milk, Paneer and Khoya Seized Ahead of Raksha Bandhan
मिलावटी दूध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मुनाफाखोरों ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ शुरू कर दिया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश से आगरा में खपाने लाई जा रही मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री की बड़ी खेप को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिनों पकड़ा था। विभाग अब तक करीब 10,000 लीटर घटिया दूध और लगभग 5,000 किलो मिलावटी पनीर व खोआ जब्त कर नष्ट करा चुका है। हाल ही में मुरैना से आ रहे 7,000 लीटर घटिया दूध को भी सड़क पर फिंकवाकर नष्ट किया गया था।
विज्ञापन







 

सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों पर मांग बढ़ने के कारण मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसे रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। हाल ही में प्राप्त 795 खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट में 273 नमूने फेल पाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या दूध, खोआ और पनीर की है। फेल हुए नमूनों में 200 मिलावटी, 53 पूरी तरह नकली, 13 नियमों के उल्लंघन और 7 मिसब्रांड के मामले शामिल हैं। इनके विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी-नकली सामग्री की आशंका पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001805533 और 0562-2970049 पर शिकायत कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2025-26 में खाद्य सामग्री के नमूनों की स्थिति

खाद्य सामग्री कुल नमूने घटिया नकली
दूध 168 114 11
पनीर 87 53 34
खोआ 58 31 10
घी 29 7 8

ये पाई गई मिलावट:
दूध: पानी, रिफाइंड, डिटर्जेंट, ग्लूकोज, रंग।
घी: पाम ऑयल, वनस्पति तेल, एसेंस।

खोआ: स्टार्च, रिफाइंड, स्किम्ड मिल्क पाउडर।
पनीर: स्टार्च, रिफाइंड, फेब्रिक व्हाइटनर, स्किम्ड मिल्क पाउडर।

रक्षाबंधन से पहले पकड़ा गया है दूध, खोआ और भारी मात्रा में पनीर
त्योहारों पर दूध और इससे निर्मित सामग्री के नमूने सबसे ज्यादा फेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed