{"_id":"5773d6c64f1c1bde3a79b23c","slug":"90-recruit-young-soldier-soon-be-passing-out-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत परेड होते ही के साथ 90 रिक्रूट जवान बनें सिपाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत परेड होते ही के साथ 90 रिक्रूट जवान बनें सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत परेड होते ही के साथ 90 रिक्रूट जवान बनें सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड के साथ 290 रिक्रूट जवान पुलिस की टोली में शामिल हुए। डीआईजी आगरा अजय मोहन शर्मा ने परेड का निरीक्षण के साथ सलामी ली। उन्होंने परेड की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन 290 युवाओं के लिए पुनर्जन्म के समान हैं। अनुशासन एवं कानून का पालन करने की सीख देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवाभाव के साथ काम करना है। अच्छा प्रदर्शन करने पर टीम लीडर के साथ ही प्रशिक्षण देने वाली टीम को सम्मानित किया।
बुधवार के दिन पुलिस लाइन का नजारा बदला बदला सा था। गणतंत्र दिवस समारोह की तरह ही पुलिस लाइन प्रांगण सजाया गया था। सामने रिक्रूट जवानों की टोलियां पूर्ण गणवेश में मौजूद थीं। एक लय व ताल के साथ प्रदर्शन करती टीम में अनुशासन की झलक साफ दिखाई दे रही थी। मुख्य अतिथि आगरा मंडल के डीआईजी अजय मोहन शर्मा पहुंचे। उन्होंने परेड को देखा और इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा के साथ खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नए जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीआईजी ने कहा कि कानून का पालन करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाना होगा। गैर कानूनी काम न तो करें और न ही किसी को करने दें, ताकि यूपी पुलिस की बेहतर छबि दिखाई दे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम लीडर हिमांशु पंवार, सचिन भारद्वाज, अभिषेक यादव के अलावा रोहित कुमार, शाहिद अली, राजीव कुमार, प्रिंस शर्मा, अंकित खरे, जितेंद्र तेवतिया, नितिन कुमार, रंगसिंह पाल, शरद कुमार एवं विनय चौधरी को सम्मानित किया। प्रतिसार निरीक्षक कर्ण सिंह यादव, रामलखन शर्मा, श्रीप्रकाश, दिग्विजय सिंह,रामवीर सिंह को भी सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डीआईजी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला जज श्रीकृष्ण सिंह, सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एडीएम उदय सिंह, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसपी ग्रामीण अमर सिंह, सीओ सदर राजेश चौधरी, सीओ सिटी ओमकार यादव, सीओ लाइन भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
शपथ के बाद गिरा रिक्रूट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिक्रूट जवानों की दीक्षांत परेड के दौरान ही जब सभी जवानों को शपथ दिला रहे थे। शपथ लेने के तुरंत बाद एक रिक्रूट का जवान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जवान के गिरते ही लाइन में मुस्तैद पुलिसकर्मी उसे उठाकर एक साइड में ले गए। पानी पिलाने के साथ उसे होश आ गया।