{"_id":"6a495394f012f1132e0c77b4","slug":"youth-goes-missing-after-video-of-consuming-poison-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157993-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जहर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जहर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक लापता
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर निवासी चंद्रभान लोधी का चिल्ला यमुना नदी पुल के नीचे बैठकर सल्फास की गोलियां खाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
युवक के भाई सूरज ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के बाद चंद्रभान दो जुलाई को घर से निकला था। जयरामनगर चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि चार मिनट 53 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद परिजन थाने पहुंचे। सूरज की तहरीर पर शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम चिल्ला पहुंची।
जांच में पता चला कि चंद्रभान शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक शराब की दुकान पर पहुंचा था। यहां शराब पीने के बाद वह कहां गया इसका पता नहीं चल सका। वीडियो में वह नदी पुल के नीचे सल्फास की गोलियां खाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
नदी किनारे वीडियो बनने के कारण आशंका है कि जहर खाने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। इसी आशंका के आधार पर पुलिस नदी में उसकी तलाश करा रही है। युवक शादीशुदा है। पुलिस घरेलू विवाद और प्रेम प्रसंग, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।