फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth and children waiting for playground in Asothr Nagar Panchayat

Fatehpur News: असोथर नगर पंचायत में खेल मैदान के इंतजार में युवा और बच्चे

Thu, 30 Oct 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth and children waiting for playground in Asothr Nagar Panchayat
फतेहपुर। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी असोथर में आज तक कोई खेल मैदान नहीं बन सका है। इससे युवाओं और बच्चों की खेल प्रतिभाएं उभर नहीं पा रही हैं। खेलकूद की कमी के कारण नई प्रतिभाएं विकसित नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और ओपन जिम विकसित करने का अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश हैं कि प्रत्येक नगर और ग्राम पंचायत में खेल मैदान अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके बावजूद असोथर में खेल मैदान का अभाव है और बच्चे सड़कों और गलियों में ही खेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

असोथर निवासी शिवम प्रताप सिंह, अनुज सिंह और राज मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद खेल मैदान की उम्मीद थी लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने कहा कि बैरहड़ा के पास खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed