फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Suspicious body of  young man found 100 meters from police station police released him late night

फतेहपुर: थाने से 100 मीटर दूर युवक का संदिग्ध शव मिला, देर रात समझौता कराकर पुलिस ने छोड़ा था, उठे गंभीर सवाल

Sat, 26 Sep 2026 12:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 12:38 PM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर दूर शनिवार सुबह कौशांबी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक पिछले एक हफ्ते से अपनी ससुराल में रह रहा था और शुक्रवार रात पति-पत्नी विवाद के चलते पुलिस उसे, उसकी पत्नी व सास को थाने ले आई थी।

विज्ञापन
Fatehpur Suspicious body of  young man found 100 meters from police station police released him late night
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाने से करीब 100 मीटर दूर सराय कस्बा रोड पर शनिवार सुबह युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था। देर रात फिर विवाद के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर आई थी।

विज्ञापन

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा निवासी बब्बू पुत्र छोटे नट करीब एक सप्ताह से थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ। पत्नी की तहरीर पर पुलिस दोनों को थाने बुलाकर बातचीत के बाद सुलह-समझौता कराकर घर भेज दिया।

विज्ञापन

सराय कस्बा रोड पर पड़ा मिला शव
रात करीब 12 बजे फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दो बाइक से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी भी युवक, उसकी पत्नी और सास को थाने ले आए। पुलिस के अनुसार पत्नी और सास को पहले छोड़ दिया गया। बाद में युवक को भी थाने से छोड़ दिया गया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर जीटी रोड से सराय कस्बा रोड पर उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

समझौता कराकर भेज दिया गया था घर
ग्रामीणों में चर्चा रही कि देर रात युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। ग्रामीणों ने यह सवाल भी उठाया कि यदि मामला पति-पत्नी के विवाद का था, तो पत्नी और सास के साथ युवक को भी एक साथ क्यों नहीं छोड़ा गया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद दोनों को थाने बुलाया गया था। बातचीत के बाद सुलह-समझौता कराकर घर भेज दिया गया था। युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed