फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis placed on understanding the world through self-realization gained from literature.

Fatehpur News: साहित्य से आत्मबोध के जरिये विश्वबोध पर दिया जोर

Fri, 25 Sep 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on understanding the world through self-realization gained from literature.
फोटो-21-महामंत्री डॉ़ महेशचंद्र बजरंग को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते परिषद के ल
फतेहपुर/असोथर/बिंदकी। शहर की साईं विहार कॉलोनी स्थित आवास में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री डॉ. महेशचंद्र पांडेय बजरंग का स्वागत व सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र के वाचन के बाद उन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान साहित्य परिक्रमा पत्रिका का लोकार्पण भी हुआ।
विज्ञापन

परिचर्चा में डॉ. महेशचंद्र पांडेय बजरंग ने आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर विचार रखते हुए साहित्य के माध्यम से समाज व विश्व के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। परिषद अध्यक्ष शिव शरण सिंह चौहान अंशुमाली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आचार्य रामकृपाल मिश्र, केपी सिंह कछवाह, नरेश गुप्त, राम औतार गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं असोथर के बेरुई में भाजपा असोथर मंडल महामंत्री साहिल शर्मा के आयोजन में जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सेक्टर अध्यक्ष अरुण शर्मा, बूथ अध्यक्ष संदीप साहू, मंडल मंत्री एवं युवा मोर्चा के घनश्याम साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के खंभापुर स्थित श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर में भी जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सभासद विनय तिवारी, विवेक नागर, संजय कुमार और सीताराम यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह समेत अन्य ने विचार रखे। 35 दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए।

वहीं बिंदकी के ललौली चौराहे के समीप भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।

फोटो-21-महामंत्री डॉ़ महेशचंद्र बजरंग को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते परिषद के ल

फोटो-21-महामंत्री डॉ़ महेशचंद्र बजरंग को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते परिषद के ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed