फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man absconded with father who agreed to marry after flirting

Fatehpur: दुष्कर्म के बाद शादी के लिए राजी युवक पिता संग फरार, लड़की पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं

Tue, 24 Jan 2023 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Young man absconded with father who agreed to marry after flirting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले के बहुआ में दुष्कर्म के बाद शादी के लिए राजी हुआ दूल्हा परिवार समेत घर छोड़कर भाग गया। लड़की पक्ष ने सोमवार शाम बरात नहीं आने पर पुलिस को तहरीर दी है। घटना से लड़की पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी 14 जनवरी को कपड़े सिलाने के लिए दर्जी के पास गई थी। वहां दर्जी सत्यवान के पुत्र नईम नट ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर परिजनों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। मामला पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस के सामने दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


शादी 23 जनवरी को होना तय हुई। लड़की पक्ष ने सोमवार को शादी की सारी तैयारी की। खाना व पकवान तैयार कराया। बरात शाम तक नहीं आई तो लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे। वहां पता लगा कि लड़का और उसका पिता रविवार रात ही भाग निकले हैं। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़के के नहीं आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed