फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women avoid cold, newborns will also be safe

Fatehpur News: महिलाएं ठंड़ से बचें, नवजात भी रहेंगे सुरक्षित

Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Women avoid cold, newborns will also be safe
बिंदकी (फतेहपुर)। पारा गिरते ही ठंड असर दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में दिल के मरीजों की समस्या बढ़ी है। ओपीडी में प्रतिदिन 20 से अधिक हृदय, बीपी और अस्थमा मरीज सीएचसी पहुंच रहे। डॉक्टर ने महिलाओं को ठंड से बचाकर नवजात बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज अवस्थी ने बताया कि ठंड के दिनों में बुजुर्ग, महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मां अगर ठंड से बचती है तो नवजात सुरक्षित रहेगा। ओपीडी में आने वाली महिलाओं को ठंड से बचाव की सलाह दी। बताया कि इस समय हृदय रोगियों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज ने बताया कि आमतौर पर हृदय की बीमारी 40 साल से अधिक उम्र के लोगों में होती है, लेकिन आजकल 25 से 30 साल के लोगों में भी यह समस्या होने लगी है। सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। खून को दिल तक पहुंचाने में अधिक जोर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण हार्ट अटैक, सीने में दर्द और सांस लेने की दिक्कत होने लगती है। दिल की धड़कन बढने के साथ पसीना आने लगता है। महिलाओं और बच्चों को भी ठंड से बचाव करना चाहिए। गर्म कपड़े जरूर पहने। बच्चों को गीले में ना रहने दें।
............................
इन बातों का रखें ध्यान:-
- धूप निकालने पर धूप में जरूर बैठे।
- शरीर पूरी तरह ढक कर रखें, कान खुले ना रहने दें।
- हल्का फुल्का घर के भीतर ही व्यायाम जरूर करें।
- मोटापे का शिकार लोग सुबह की सैर से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed