{"_id":"66f0a47fb474541db701c9d4","slug":"woman-four-months-pregnant-due-to-rape-accused-tantrik-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121689-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म से महिला चार माह की गर्भवती, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म से महिला चार माह की गर्भवती, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खखरेरू। सऊदी अरब में मजदूरी करने वाले पति को बुलाने के चक्कर में महिला तांत्रिक के जाल में फंस गई। छह माह से महिला का तांत्रिक ने शारीरिक शोषण किया। महिला चार माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति करीब पांच साल पहले सऊदी अरब कमाने गया था। इसके बाद गांव नहीं लौटा। पति के घर न आने से महिला मानसिक तनाव में रहने लगी। किसी के बहकावे में आकर महिला झाड़फूंक करने वाले गांव के शेखवाड़ा मोहल्ले के तांत्रिक मंजूर अली के संपर्क में आ गई। तांत्रिक उसे पूजा पाठ के बहाने माला फूल लेकर अक्सर गांव किनारे बुलाने लगा। उसके साथ मंजूर अली दुष्कर्म करता रहा। महिला करीब चार माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर तांत्रिक ने महिला को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।