फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies in truck collision, brother-in-law injured

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, देवर घायल

Mon, 26 May 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in truck collision, brother-in-law injured
हथगाम। खागा कोतवाली क्षेत्र के कुलहड़िया मोड़ पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार देवर-भाभी को मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरी महिला को ट्रक कुचलकर भाग निकला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे बाद पुलिस पूरी तरह से यातायात बहाल करा सकी। हालांकि पुलिस ने अन्य रास्तों से यातायात भार को डाइवर्ट रखा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केशवपुर मेलहईया गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा अपनी भाभी बिटान देवी (45) को लेकर दवा कराने बहरामपुर जा रहा था। कुलहड़िया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक से कुचल बिटान देवी की मौत हो गई। हादसे की खबर पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक और चालक को पकड़ने की मांग को लेकर बाइकें रोड पर खड़ी कर जाम लगा दिया। महिला का पति राममनोहर मुंबई में मजदूरी करता है। हथगाम और सीओ खागा बृजमोहन राय, कोतवाली का फोर्स पहुंचा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना हथगाम थाने में फौरन दी गई थी। इसके बाद पुलिस ट्रक को पकड़ नहीं सकी। ट्रक मौरंग से ओवरलोड था। खोजबीन के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। दोपहर करीब 11 बजे पुलिस शव कब्जे में लेकर जाम हटवा सकी। महिला के तीन पुत्र सत्यम,शिवम व शुभम है। बड़ा पुत्र विकलांग है। कोतवाल गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed