{"_id":"db7ac3e945833f55aac36624eb751ee9","slug":"woman-died-from-eating-the-poison-the-poison-milk-accused-of-killing-aunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की जहर खाने से मौत, बुआ पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की जहर खाने से मौत, बुआ पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बारात आने के चौबीस घंटे पहले युवती की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की मां ने अपनी ननद पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पछली मजरे चितिसापुर गांव में नवरंग सिंह की पुत्री सुधा देवी (18) की शादी तय हो चुकी थी। बुधवार शाम जयसिंह का पुरवा थाना थरियांव से बारात आनी थी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां निर्मला ने बताया कि वह मंगलवार की शाम बेटी के साज सामान के लिए श्रंगारदानी लेने मवई गई थी। मवई से लौटकर आई तो उसने बेटी को बेसुध हालत में पड़ा पाया। उसने बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाली बुआ ज्ञानमती के घर गई थी। उसको बुआ ने चावल, मट्ठा खिलाया था। उसमें ही कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन