{"_id":"6aac36671af3e27443012e76","slug":"bjp-members-create-a-ruckus-over-the-stopping-of-a-procession-on-the-pms-birthday-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162645-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीएम के जन्मदिन पर जुलूस रोकने पर भाजपाइयों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीएम के जन्मदिन पर जुलूस रोकने पर भाजपाइयों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो-59-खागा में भाजपाइयों को रोकते सीओ रवी सिंह। संवाद
खागा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के बाद हुसैनगंज होते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे भाजपाइयों के काफिले को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक रिसॉर्ट से बाहर निकलने से रोक दिया। एसडीएम अश्वनी पांडेय और सीओ रवि प्रकाश सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।
रिसॉर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन उदय प्रताप सिंह, विजयीपुर प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी और भाजपा नेता संतोष तिवारी समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कार्यकर्ता हुसैनगंज और सदर विधानसभा क्षेत्र में फल वितरण व रक्तदान कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए काफिले के साथ निकलने लगे। इसी दौरान प्रशासन ने उन्हें जुलूस के रूप में जाने से रोक दिया। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया।
पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन ने कहा कि जन्मदिन पर सामाजिक कार्यों में शामिल होने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने अनुमति न मिलने पर गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाने की बात कही। हालांकि बाद में रिसॉर्ट में ही जन्मदिन मनाकर कार्यक्रम समाप्त किया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर खागा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। वरिष्ठ अधिवक्ता रामसखा द्विवेदी और मॉडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में कृष्णा तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, सुरेश चंद्र तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।