{"_id":"6aac34c27be890a1e507ecc4","slug":"wrestlers-displayed-their-strength-through-their-moves-and-the-audience-cheered-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162657-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पहलवानों ने दांवपेच से दिखाया दमखम, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पहलवानों ने दांवपेच से दिखाया दमखम, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
फोटो-33-दंगल में दांंव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
अमौली। क्षेत्र के न्योरी जलालपुर में दानवीर बाबा दंगल कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को 83वां ऐतिहासिक दंगल आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान, हरिद्वार, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर समेत कई स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच आजमाए। मुकाबलों में पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
दंगल में राजस्थान के तूफान सिंह को हरिद्वार के भगत दास बाबा ने चित किया। अयोध्या के नौरंगा दास बाबा ने अपने से डेढ़ गुना भारी राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटकनी दी। सूरज प्रयागराज को शरीफ जिगनी ने, अचल सिंह को शिव सिंह ने, संगम कानपुर को जुनेद अलियाबाद ने तथा चिमचिम डोगरा भूटान को मुन्ना गोरखपुर ने हराया। अभिलाष उरौली ने मोनू जिगनी को पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने पहलवानों का परिचय कराकर उनका उत्साह बढ़ाया। समिति अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक लवकुश मिश्रा, धर्मपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पप्पू, कुश वर्मा आदि मौजूद रहे।