फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman burnt in Pilkhani fire incident dies

Fatehpur News: पिलखनी आग्निकांड में झुलसी महिला की मौत

Sun, 31 May 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in Pilkhani fire incident dies
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में 17 मई रसोई गैस सिलिंडर के पाइप रिसाव आग लगने में झुलसी महिला की शनिवार को मौत हो गई। घटना में परिवार के नौ लोग झुलसे थे। हादसे के बाद परिवार में चौथी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष लोधी के घर में खाना बनाते समय रसोई गैस पाइप में रिसाव से भीषण आग लगी थी। आग की चपेट में आने से संतोष की पत्नी कलावती, पुत्र साजन, पुत्री सुलेखा, दामाद संजय, पुत्री संगीता, नाती बलवंत, परिवार की बहू रीता व रीता की पुत्री सोनी और करन गंभीर रूप से झुलस गए थे। शहर के शादीपुर स्थित सागर नर्सिंग होम में 35 वर्षीय रीता देवी और उसकी पुत्री सोनी कई दिन से भर्ती हैं। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर शनिवार सुबह डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

रीता देवी के पति बेनी राजपूत ने बताया कि पहले लखनऊ में भर्ती कराया था। आराम नहीं मिलने के कारण वह पत्नी रीता और बेटी सोनी को शादीपुर चौराहे के पास सागर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इससे पहले गैस लीकेज होने से बलवंत, संगीता और सुलेखा की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। केजीएमयू लखनऊ में चार लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



नौ दिन में नर्सिंग होम में साढ़े तीन लाख रुपये खर्च



आग से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह लोग कर्ज लेकर इलाज करा रहे हैं। रीता की मौत के बाद पति बेनी ने बताया कि करीब नौ दिन पहले सागर नर्सिंग होम में पत्नी को भर्ती कराया था। जहां इलाज में अभी तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये लग गए। कर्ज लेकर इलाज करा रहे थे। सारा पैसा खत्म हो गया और जेब खाली हो गई थी, तभी पत्नी को लेकर कानपुर (उर्सला अस्पताल) जा रहा था। रास्ते में ही रीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed