फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheels of vehicles stopped for half an hour at Bahua intersection

Fatehpur News: बहुआ चौराहे पर आधे घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Wed, 04 Dec 2024 12:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped for half an hour at Bahua intersection
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे स्थित बहुआ चौराहे पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग करने से जाम लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया। सुचारू रूप से संचालन में लगभग दो घंटे लग गए।
बांदा-टांडा हाईवे और बहुआ-गाजीपुर मार्ग से प्रतिदिन लगभग तीन हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इन दोनों मार्गों को जोड़ने वाले बहुआ चौराहे पर सड़कों और फुटपाथों पर खड़े बेतरतीब वाहनों से जाम लगता है। वाहनों का भारी दबाव के बावजूद यहां पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं है। ऐसे में वाहन चालक भी मनमाफिक तरीके से गलत दिशा से गुजरने में कोई गुरेज नहीं करते हैं। मंगलवार को सुबह नौ बजे वाहनों के अत्यधिक दबाव से चौराहे पर जाम लग गया। आधे घंटे तक वाहन के पहिये थमे रहे। जाम की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा सके। पूरी तरह यातायात सुगम होने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि जाम लगने की सूचना पर पुलिस लगवाकर यातायात बहाल कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed