फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villager dies in collision between motorcycles

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत

Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villager dies in collision between motorcycles
फाइल फोटो-41-गेंदालाल विश्वकर्मा। स्रोत परिजन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र में बेला मोड़ के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी गेंदा लाल विश्वकर्मा (50) शुक्रवार को ससुराल किशुनदासपुर गए थे। शाम को वह बाइक से गांव लौट रहे थे। बेला मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में गेंदा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी हुसैनगंज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरा बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हुआ था लेकिन घटना के बाद बाइक लेकर मौके से चला गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि दूसरे बाइक सवार का अभी पता नहीं चल सका है।

फाइल फोटो-41-गेंदालाल विश्वकर्मा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-41-गेंदालाल विश्वकर्मा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed