फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   up news,fatehpur news,fatehpur

कटान में किसानों की बह गइ 30 बीघा जमीन

Wed, 12 Oct 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
up news,fatehpur news,fatehpur
औंग। मलवां ब्लॉक के शिवराजपुर व सगुनापुर गांव के 10 किसानों की 30 बीघा जमीन गंगा के कटान से पानी में समा गई है। लगातार बेमौसम बरसात के पानी से गंगा नदी में तेजी से कटान हो रहा है। इन खेतों में किसानों ने सब्जी की खेती की थी।
विज्ञापन

शिवराजपुर और सगुनापुर के सिपाही लाल, रामविलास, रामबाबू, बीरेंद्र, रामसिंह, लल्ला, लक्ष्मी पाल की खेती योग्य जमीन गंगा की तलहटी में है। अधिकतर भूभाग में बलुई मिट्टी है। गंगा नदी की धारा आसानी से फसलों और खेतों काटकर नष्ट कर रही है। अधिकतर किसानों ने खाद, बीज, दवाएं उधार लेकर के खेतों में फसल तैयार की थी। पानी में बह जाने से किसान उधारी को चुकता करने को चिंतित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed