{"_id":"694454d077b349c000007749","slug":"two-people-including-a-bike-rider-died-in-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145821-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर/गाजीपुर। सदर कोतवाली और गाजीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोग जुट गए।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी 23 वर्षीय राज पटेल बाइक से बृहस्पतिवार को शहर किसी काम से आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा पावर ग्रिड के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 80 वर्षीय पुत्र सुखराम निषाद घर से किसी काम के निकला था। वह रोड पार कर रहा था। बाइक सवार की टक्कर से सुखराम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
चार पहिया की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव के समीप चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी रोहित बस्तारपुर मामा के घर आया था। वह ई-रिक्शा से जा रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने में रोहित दबकर घायल हो गया।