{"_id":"69d1609c4aa03479f20fa9b7","slug":"two-arrested-for-selling-land-by-designating-another-person-as-a-landholder-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152213-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दूसरे व्यक्ति को भूमिधर बनाकर जमीन बेचने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दूसरे व्यक्ति को भूमिधर बनाकर जमीन बेचने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। दूसरे व्यक्ति को भूमिधर दिखाकर जमीन का बैनामा करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 27 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर निवासी योगेंद्र दत्त त्रिपाठी की शहजादपुर गांव में जमीन है। उन्होंने कौशाम्बी जिले के भरवारी थाना क्षेत्र के कसिया निवासी संजय कुमार पर आरोप लगाया कि उसने हमनाम व्यक्ति को खड़ा कर उनकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। यह बैनामा 14 दिसंबर 2025 को किया गया था।
इसके बाद संजय कुमार ने उसी जमीन को अपने गांव के रवि कुमार को एक जनवरी 2026 को बेच दिया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि जांच के दौरान संजय कुमार से पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। विवेचना में कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के रमचौरा भरवानी निवासी हीरालाल का नाम भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि हीरालाल ने ही योगेंद्र दत्त त्रिपाठी बनकर फर्जी तरीके से संजय कुमार के नाम बैनामा किया था। इस पूरी साजिश में संजय कुमार की भूमिका भी सामने आई है। दोनों ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।