फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people were duped of Rs 57.24 lakh on the pretext of selling plots

Fatehpur News: प्लाट बिक्री का झांसा देकर तीन लोगों के 57.24 लाख हड़पे

Wed, 19 Mar 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 57.24 lakh on the pretext of selling plots
फतेहपुर। प्लाट बिक्री का झांसा देकर प्रापर्टी कारोबारी ने सेना के हवलदार, स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों से 57.24 लाख रुपये हड़प लिए। मलवां पुलिस ने तीनों को चूना लगाने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के बिजौली निवासी चाइना बॉर्डर, सिक्किम में सुनील कुमार हवलदार, जिला अस्पताल की सेवानिवृत्त नर्स रेखारानी चंदेल, शहर के अहमदगंज रामनगर निवासी प्रमिला सोनी के साथ धोखाधड़ी हुई। हवलदार ने पुलिस को बताया कि मलवां थाने के कोराईं निवासी मासूक सिद्दिकी जमीन कारोबारी है। उसने तीनों लोगों को शहर के नारायणपुरवा में प्लाट दिखाकर सौदा तय किया था। 26 मार्च 2021 से 13 दिसंबर 2022 के बीच कुल 15.99 लाख रुपये लिए थे। वहीं रेखा रानी चंदेल ने आठ मार्च आठ मार्च 2021 को 22.25 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

प्रमिला सोनी ने भी 22 मार्च 2021 से 28 अगस्त 2023 तक 19 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद प्लाट बैनामा के लिए मासूक टरका रहा है। रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed