फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people including a couple riding a bike were injured in a car collision

Fatehpur News: कार की टक्कर बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

Tue, 27 May 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three people including a couple riding a bike were injured in a car collision
असोथर। गाजीपुर के असोथर रोड पर सोमवार को सैय्यद अली की मजार के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका बच्चा भी घायल हो गया। घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर कार खड़ी करवा ली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत असोथर के वार्ड मोटेमहादेन निवासी रामवीर दुबे (40), आशा कार्यकर्ता पत्नी कमलारानी (35) और चार वर्षीय बेटे आर्यन के साथ बाइक से मुत्तौर निमंत्रण में जा रहे थे। असोथर-गाजीपुर रोड पर ट्रक को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दस फीट दूर जाकर खंती में गिरे। चीख सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बाइक के नीचे दबे आर्यन को बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। डाॅक्टर ने घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट के लिए रेफर किया है। घटना के बाद जुकरा निवासी चालक नीरज पासवान मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कार खड़ी करा ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार कब्जे में ली गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed