फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   This is not Bangladesh...saying this, workers of a Hindu organization demolished the shrine using hammers.

Fatehpur News: ये बांग्लादेश नहीं...बोलकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हथौड़े चलाकर ढहाई मजार

Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
This is not Bangladesh...saying this, workers of a Hindu organization demolished the shrine using hammers.
फोटो-25-मौके पर जांच करने पहुंचे एएसपी व एडीएम। संवाद - फोटो : सड़क खोदवाकर जांच करते लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ।
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने 100 साल पुरानी मजार में तोड़फोड़ कर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कहते दिख रहे हैं कि ये बांग्लादेश नहीं है। ये हिंदुस्तान है। यहां कोई जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

तोड़फोड़ से दोनों समुदाय में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के पांच नामजद समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा मार्ग पर मवई गांव किनारे रहने वाले जयबहादुर के घर के किनारे नाली से सटी वली शाह बाबा की पुरानी मजार बनी थी। मजार से करीब 100 मीटर दूर फकीर समुदाय के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार शाम मजार पर हथौड़े चलाकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। करीब दो से तीन मिनट में मजार को ध्वस्त कर दी। आसपास के लोगों से कार्यकर्ता वीडियो में बोल रहे कि कोई भी मजार बनवाने आए तो बोल देना कि बजरंग दल कार्यकर्ता तोड़कर गए हैं।
मजार को कोई भी दोबारा बनाने न पाए। इस देश में रहना है तो यहां के नियम है जो मानक है यहां का संविधान का पालन करो। भारत माता, राष्ट्रगान, वंदे मातरम् के प्रति समर्पण दिखाना होगा। ये बांग्लादेश नहीं जो किसी हिंदू को उल्टा लटकाकर जला दिया। ये हिंदुस्तान है। यहां कोई जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र पाल सिंह पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की है।

एसआई कुंवर प्रखर सिंह की ओर से सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में बजरंग दल के राहुल अग्निहोत्री, प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू, गोलू पंडित, कुलदीप मिश्रा, शोभराज मिश्रा व चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मजार में तोड़फोड़ करने के आराेपी छेउका निवासी नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed