{"_id":"5dd43d238ebc3e547b5e7f46","slug":"thieves-worth-millions-from-three-houses-in-alipur-fatehpur-news-knp5268980177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लीपुर में किसान समेत तीन घरों से लाखों की चोरों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लीपुर में किसान समेत तीन घरों से लाखों की चोरों
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे से जुड़े अल्लीपुर गांव में सोमवार की रात चोर तीन घरों से लाखों रुपये का माल समेट ले गए। निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के इंजीनियरों के मोबाइल भी चुरा ले गए हैं। घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामलों की छानबीन को पहुंची है।
मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी नरेंद्र पटेल किसान है। वह पत्नी सुनीता देवी, बेटे अमन, बेटी नित्या के साथ दूसरी मंजिल में रात को सोए थे। नरेंद्र पटेल ने बताया कि दूसरे कमरे में खिड़की तोड़कर चोर घुसे। उसमें रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर सारा माल चुरा ले गए हैं। उसके बाद चोर उनके कमरे में पहुंचे। कमरे की अलमारी खोल रहे थे तभी उनकी नींद खुल गई। चोरों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी उठकर पकड़ने की कोशिश की। चोर कूद फांदकर भाग निकले। उस समय रात लगभग दो बजे थे। पुलिस को 112 नंबर में सूचना दी। शोर मचाने पर नीचे घर में वाराणसी के रहने वाले नवल शुक्ला फैक्ट्री कर्मी की नींद खुली। उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया। जेब से मोबाइल, छह हजार चोरी होने का फैक्ट्री कर्मी को पता लगा। कर्मी ने बताया कि उसे भोर पहर ड्यूटी में जाना था। वह बरामदे में सोया था। खूंटी में पैंट टंगा हुआ था। बाकी लोग कमरे में थे। नरेंद्र पटेल ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी से आठ हजार रुपये नगदी, मोबाइल, एक लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं। चोर जूते व कपड़े छोड़ गए। अलमारी से पत्नी, बच्चों, नरेंद्र पटेल के कपड़े चोरी हुए हैं। उनके पड़ोसी रामू गुप्ता की आदमपुर रोड पर किराने की दुकान है। उनके दो घर बने हैं। दूसरे घर में मेडिकल कालेज निर्माण कराने वाले इंजीनियर रोहित, अविनाश यादव रहते हैं। दोनों के मोबाइल फोन चोर उठा ले गए। वह कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किए थे। रामू के पड़ोसी तीसरे अंकित के घर में दरवाजे बंद थे। दरवाजे के किनारे सेंध लगाने की कोशिश की। हालांकि वह असफल रहे हैं। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरी फोन सर्विलांस में लगाकर जांच कराई जा रही है।