फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft in school and farmer welfare center

Fatehpur News: विद्यालय व किसान कल्याण केंद्र में चोरी

Wed, 27 Aug 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Theft in school and farmer welfare center
हुसैनगंज। चोरों ने दो सरकारी संस्थाओं का सोमवार रात ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी कन्या प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर कार्यालय पहुंचे। अलमारी का लाॅकर तोड़कर चाबियां निकाली। सारा सामान बिखेर दिया। एलबीडी और आंगनबाड़ी रूम का ताला खोलकर चोरी की। हेड मास्टर मदन सिंह ने बताया कि एलबीडी (लर्निंग वाॅय डूइंग) रूम से स्पीकर, दो सीलिंग फैन, स्प्रे मशीन, गैस सिलिंडर, पीतल का घंटा, गैस चूल्हा बर्तन आदि चुरा ले गए। उन्होंने थाने में चोरी की तहरीर दी है।

उधर, सकूलपुर गांव स्थित किसान कल्याण केंद्र की बिल्डिंग का दरवाजा काटकर चोर पहुंचे। किसान कल्याण केंद्र प्रभारी प्रदीप मौर्य ने बताया कि केंद्र से करीब एक लाख से अधिक का सामान चोर चुरा ले गए हैं। इसमें तीन ऑफिस रिवाल्विंग कुर्सी, 24 फाइबर कुर्सी, एक बैटरी, सोलर पैनल, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बीज वितरण संबंधी रजिस्टर समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed