फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The report against the bus driver also took action against the operator.

Fatehpur News: बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट संचालक पर भी कार्रवाई की तलवार

Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The report against the bus driver also took action against the operator.
कंडक्टर की सीट से पीछे तक चकनाचूर हुई बस। - फोटो : संवाद
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर छिवली नदी के पास मंगलवार छात्रों से भरी बस ट्रेलर के पीछे से जा टकराई। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई। 21 छात्राएं, शिक्षिकाएं व एक कर्मी घायल हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि बस संचालक ने लापरवाही बरती। बस में मेडिकल सुविधा से लेकर सुरक्षा तक इंतजाम नहीं मिले। वहीं, एआरटीओ के अधिकारी ने बताया कि जांच में बस संचालक की लापरवाही पाई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं, औंग थाने में बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिंदकी की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से 55 छात्राएं, दो शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी और ड्राइवर समेत 59 लोग बस में बैठे थे। जबकि, बस की क्षमता चालक समेत 55 सीटर है। इसके बावजूद अधिक सवारियां बैठाईं। बस की पड़ताल के दौरान सामने आया कि फायर से निपटने के लिए सिलिंडर और फर्स्ट एड बाक्स ही नहीं था।
विज्ञापन

चालक की सीट बेल्ट ही नहीं थी। पीछे के गेट में सीट लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे हादसे के बाद पीछे का गेट नहीं खुला। छात्राओं को एक छोटे इमरजेंसी गेट व खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया। इससे भी कई को चोट पहुंची। ऐसी हालात में बसों के संचालन से लोगों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन

इधर, बुधवार को औंग थाना प्रभारी हनुमान प्रातप सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed