{"_id":"444dc242df3da586e5848dbc84015077","slug":"the-farmer-s-life-revealed-in-shock-crop-waste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बादी के सदमे में किसान ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बादी के सदमे में किसान ने जान दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल बर्बादी के सदमे में युवा किसान ने गांव के पास गुजरी हाइटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर फांसी लगा जान दे दी। घटना के चौबीस घंटे बाद भी शव को नीचे नहीं उतारा जा सका। मृतक के परिजनों ने फसल बर्बादी के कारण आत्महत्या की तहरीर दी है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राकेश (30) पुत्र कामता प्रसाद शनिवार शाम को खेतों की कटाई के लिए गया था। गेहूं की कम उपज देखकर वह सदमे में आ गया।
वह खेतों पर ही काम कर रहे पिता से गेहूं की बालियों को मसलकर परिवार के भरण पोषण को लेकर चिंता जाहिर करने लगा। तभी देखते ही देखते किसान पास में ही लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। वृद्ध पिता चीख पुकार मचाता रहा, लेकिन उसने एक न सुनी।
विज्ञापन
करीब 80 फुट की ऊंचाई तक चढ़ने के बाद किसान ने गले से शाल उतारकर फांसी के फंदे से झूल गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की पत्नी सुमन देवी और मासूम पुत्रियों पूजा देवी और आरती का हाल बेहाल हो गया। घटना की तहरीर किसान के पिता ने पुलिस को रविवार सुबह दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हाईटेंशन लाइन के करीब ही शव लटकता देखकर लौट गई। पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों को मामले की खबर दी। जेई ने लाइन काटे जाने के बाद ही शव को नीचे उतारने के सलाह दी है। किसान का चौबीस घंटे के बाद शव पोल से झूल रहा है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि शव को उतारने के लिए प्रयास हो रहे हैं। लाइन के पास शव लटकने के कारण करंट के डर से शव तक नहीं पहुंच सके हैं। कानपुर से बिजली विभाग की टीम बुलाई गई है। जल्द ही शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।