फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cowshed submerged in flood; 90 cattle moved to a safe location.

Fatehpur News: बाढ़ में डूबी गोशाला, 90 गोवंश सुरक्षित स्थान पर भेजे

Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cowshed submerged in flood; 90 cattle moved to a safe location.
फोटो-14-गौवंशो को राय खालिश गौशाला से रामनगर कौहन गौशाला ले जाते अ​​​धिकारी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
असोथर। विकासखंड सरांय खालिस गांव स्थित अस्थायी गोशाला में ससुर खदेरी नदी का पानी घुसने से करीब 115 गोवंशों की सुरक्षा संकट में पड़ गई। जलस्तर बढ़ने से गोशाला जलमग्न हो गई। अधिकारियों, ग्रामीणों और भाकियू पदाधिकारियों ने अभियान चलाकर गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें करीब 90 गोवंशों को रामनगर कौहन स्थित गोशाला में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने पर बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी ने जेसीबी की मदद से तटबंध बनाने का प्रयास किया लेकिन पानी का दबाव बढ़ने से तटबंध टूट गया। इसके बाद गोशाला में संरक्षित गोवंशों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। भाकियू अराजनैतिक के असोथर ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गोवंशों को बौडर गांव के मोड़ के पास नवनिर्मित गोदाम में रखा गया।
विज्ञापन

यहां गोवंशों की संख्या अधिक होने और पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कुछ गोवंशों को रामनगर कौहन स्थित गोशाला भेजा गया। प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता से सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोवंशों को ले जाते समय मारपीट
असोथर। गोवंशों को रामनगर कौहन गोशाला ले जाते समय सरांय खालिस निवासी शिवनाथ रैदास ने मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ के आदेश पर गोवंशों को गोशाला ले जा रहे थे। सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर के पास तीन लोगों ने रास्ता रोककर गालीगलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। झगड़े के दौरान उनका मोबाइल फोन भी गिरकर खो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

फोटो-14-गौवंशो को राय खालिश गौशाला से रामनगर कौहन गौशाला ले जाते अधिकारी व ग्रामीण। संवाद

फोटो-14-गौवंशो को राय खालिश गौशाला से रामनगर कौहन गौशाला ले जाते अधिकारी व ग्रामीण। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed