{"_id":"690663cab48606e2b30e9eeb","slug":"the-dog-bit-more-than-25-people-in-three-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-143280-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन दिन में कुत्ते ने 25 से ज्यादा लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन दिन में कुत्ते ने 25 से ज्यादा लोगों को काटा
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे में पागल कुत्ते का आतंक फैला है। बीते तीन दिनों में कुत्ते ने 25 से अधिक लोगों को काट लिया। अचानक लोगों पर झपटने से मोहल्लों में दहशत फैल गई है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।
मोहल्ला लालूगंज, गढ़ी, और घनश्यामपुर समेत कई इलाकों में कुत्ते के काटने की घटनाएं सामने आईं। शहंशाह (21), भूमि (17), शाहनवाज (15), एजाज (6), सत्यम तिवारी (30), नितिन (15), अंजली (18), प्यारी (65) और शिवप्रसाद (59) सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सभी ने बताया कि पैदल निकलते वक्त कुत्ता अचानक दौड़कर काट लेता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी वर्मा ने बताया कि सभी घायलों की मरहम पट्टी की गई है। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी गई है।