फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The district topped the state in IGRS disposal.

Fatehpur News: आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहा जिला

Mon, 05 Jan 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The district topped the state in IGRS disposal.
फोटो-36-पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। नवंबर माह में आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 21 थाने भी इस उपलब्धि में प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी अनूप सिंह ने आईजीआरएस प्रभारी आजाद सिंह तोमर सहित 32 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पूरी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एनसीआरपी, प्रतिबिंब और समन्वय पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराधों पर नियंत्रण, गुंडा और गैंगस्टर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट खोलने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कदम उठाने तथा जेल से रिहा हुए अपराधियों के सत्यापन के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया गया।

फोटो-36-पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी। स्रोत पुलिस

फोटो-36-पुलिस कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed