{"_id":"681e4ed687bd1fdd14017bec","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-married-for-love-was-found-hanging-from-a-noose-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133581-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
सहिली। प्रेम विवाह करने वाली महिला का बृहस्पतिवार रात साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। नायब तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
राधानगर थाना क्षेत्र के बिलंदपुर निवासी राजेंद्र की पुत्री अनीता देवी (23) ने 2022 में मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजानी गांव के संदीप से मंदिर में प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज की थी। टिनशेड के पाइप पर बृहस्पतिवार रात साड़ी के फंदे से अनीता का शव लटका देख परिजन सन्न रह गए।
पिता राजेंद्र ने बताया कि उसकी पुत्री अनीता से शादी के बाद ससुरालीजन दहेज मांगते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को मार डालने के बाद फंदे से लटका दिया है। महिला के दो बेटे शौर्य और छह माह का हंस है। उधर, ससुर जंगबहादुर, सास कलावती ने बताया कि बहू ने सभी को खाना खिलाया और फिर सब लोग सो गए। संदीप का बड़ा भाई कुलदीप देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार व सहिला चौकी पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।