फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body has been identified as that of Shyamu from Lucknow.

Fatehpur News: लखनऊ के श्यामू के रूप में हुई शव की शिनाख्त

Sat, 19 Sep 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body has been identified as that of Shyamu from Lucknow.
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान लखनऊ के मईगंवा थाना क्षेत्र के मझिगवां जलालपुर निवासी श्यामू (32) के रूप में हुई। शुक्रवार को उनके पिता शारदा प्रसाद ललौली थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को दतौली चौकी के पास ओती मौरंग खदान के रास्ते पर शव मिला था। पुलिस को उसकी जेब से लखनऊ का रेलवे टिकट मिला। इस आधार पर पुलिस ने शव का फोटो लखनऊ के थानों में भेजा। खबरें प्रकाशित होने के बाद शारदा प्रसाद को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि श्यामू करीब छह साल से घर से बाहर था। वह होटल और ढाबों में काम करता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed