फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student threatened with acid attack for not giving mobile number

Fatehpur News: मोबाइल नंबर न देने पर छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी

Mon, 20 Apr 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student threatened with acid attack for not giving mobile number
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा को शोहदों ने तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। आरोप है कि मोबाइल नंबर देने से इन्कार करने पर युवकों ने उसे धमकाया और बाद में घर में घुसकर मारपीट की। छात्रा की दादी ने कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने बताया कि उसकी पौत्री एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। खेलदार मोहल्ले के रहने वाले दो युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। 15 अप्रैल को स्कूल से लौटते समय दोनों युवकों ने एक साथी के साथ छात्रा को रास्ते में रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगा।
विज्ञापन

इन्कार करने पर छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी दी गई और छेड़छाड़ की गई। घर पहुंचकर छात्रा ने आपबीती बताई तो दादी शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचीं, जहां युवकों और उनके परिजन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी शाम युवक पक्ष घर पहुंच गया और असलहों के बल पर मारपीट की। महिला ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed