{"_id":"5fc925738ebc3e8cba6c5013","slug":"seed-came-to-state-seed-stock-for-sowing-wheat-fatehpur-news-knp59782592","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछैती गेहूं बुआई के लिए राजकीय बीज भंडार में आया बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछैती गेहूं बुआई के लिए राजकीय बीज भंडार में आया बीज
विज्ञापन
पिछैती गेहूं की फसल के लिए 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बीज मिलेगा। बीज खरीदते समय किसानों को अपना पंजीकरण नंबर, खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक देना होगा। कृषि विभाग ने सभी राजकीय बीज भंडार में बीज भेज दिया है।
पीबीडब्लू-725 प्रजाति का 304 कं्िवटल गेहूं का फाउंडेशन बीज कृषि विभाग को मिला है। राजकीय बीज भंडार 38.15 रुपये प्रति किलो की दर से किसानों को मिलेगा। यह फाउंडेशन गेहूं का बीज 10 दिसंबर के बाद बोई जाने वाली प्रजाति है। इसको किसान दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक बुआई कर सकते हैं।
एक हेक्टेयर में 55 क्विंटल गेहूं की पैदावार होगी। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीबीडब्लू-725 के अलावा राजकीय बीज भंडार में एचडी-3086 व एचडी-2967 प्रजाति के बीज हैं। इनको राजकीय बीज भंडार से किसानों को 35.80 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिन किसानों को आलू, राई की फसल काटने के बाद गेहूं की बुआई करनी है। वह पीबीडब्लू-725 प्रजाति के गेहूं की बुआई करें।