फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Schools will not be closed... BEO Bairang Laute

Fatehpur News: स्कूल बंद नहीं होने देंगे... बीईओ बैरंग लौटे

Tue, 24 Jun 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Schools will not be closed... BEO Bairang Laute
फतेहपुर। गड़रियनपुर प्राथमिक स्कूल बंद कराने पहुंचे बीईओ को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीण स्कूल को बंद करने और बच्चों को विलय किए गए विद्यालय में भेजने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह स्कूल बंद नहीं होने देंगे। जिसके बाद बीईओ बैरंग लौट गए। स्कूल विलय कराने के लिए ग्रामीणों के साथ संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक की सहमति अनिवार्य है।
विज्ञापन


शासन ने 50 और इसके कम छात्र संख्या वाले स्कूल मूल गांव से बंद कराकर नजदीकी स्कूल में विलय कराने का आदेश जारी किया है। विलय की शुरूआत 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल से की जा रही है। इनके विलय के बाद 20, फिर 30 और इसी क्रम से 50 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय कराने की योजना है। इसी क्रम में सोमवार को तेलियानी ब्लॉक के गड़रियनपुर प्राथमिक स्कूल बंद कराने पहुंचे बीईओ राजेश कटियार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे तक बीईओ ने ग्रामीणों की मान मनौव्वल की, लेकिन ग्रामीण स्कूल बंद होने पर अपने बच्चों को नजदीकी स्कूल में भेजने के लिए तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह किसी भी हालत में स्कूल बंद करने की सहमति नहीं देंगे। बीईओ ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीण शासन के सहयोग के लिए राजी हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का कहना है कि जिले का कोई प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्कूल बंद करने के लिए सहमति पत्र में हस्ताक्षर नहीं करेगा। विभाग की स्कूल बंद कराने की कार्यवाही शिक्षक हित के साथ जनहित विरोधी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि कोई प्रधानाध्यापक अधिकारियों के बहकावे में आकर सहमति पत्र में हस्ताक्षर न करें। संगठन उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed