फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scheduled caste youth beheaded in Mundwa village

Fatehpur News: अनुसूचित जाति के युवक का सिर मुंडवा गांव में घुमाया

Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth beheaded in Mundwa village
खागा। धर्म परिवर्तन के बाद ईसाई धर्म के प्रति लोगों को बहकाने का आरोप लगाकर एक संगठन के लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक को घर से घसीटकर पीटा। पिटाई के बाद सिर मुंडवाकर पूरे गांव में धार्मिक नारेबाजी करते हुए घुमाया। धर्मस्थल में युवक और उसके परिवार को सनातनी होने की शपथ दिलाकर पूजापाठ कराया। घटनाक्रम के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। तहरीर लेकर जांच शुरू की है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव का शिवपाल पासवान ग्राम प्रधान का चालक है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर मारपीट का शोर सुनाई पड़ा। वह बाहर निकला। पड़ोसी शिवबरन उर्फ पुतानी पासवान को 20 से 25 लोग घेरकर मारपीट व गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप लगाया कि पहले पुतानी अपने परिवार के साथ धर्मपरिवर्तन कर चुका है। अब वह लोगों के बीच इसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है। उसे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के जयघोष को कहा। पुतानी बोला कि वह भगवान को मानता है और अपने मन से जयघोष करेगा। आरोप है कि यह सुनने के बाद भीड़ गुस्से में आ गई। पुतानी को बेटे व अन्य परिजनों संग धर्मस्थल ले गए। पुतानी का सिर मुंड़वाने के बाद पूरे गांव में घुमाया और धार्मिक नारे लगाए। मौके पर दारोगा व सिपाही पहुंचे। भीड़ से पुतानी को बचाया। पुलिस के सामने शिवपाल पहुंचा। उसे भी जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया और पीटकर गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed