{"_id":"6733b3a915a2ff275008d217","slug":"robbery-by-taking-husband-hostage-in-protest-against-molestation-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-124202-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में पति को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में पति को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी से छेड़खानी के विरोध में पति को बंधक बनाकर पीटा गया। पति ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के अलावा घर से नकदी, जेवर लूटपाट का बी मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी खेत पर काम को आती- जाती है। खेत पर काम के दौरान पत्नी से गांव के रामस्वरूप के पुत्र संदीप ने दो साल पहले छेड़खानी की थी। वह संदीप के पिता रामस्वरूप से शिकायत करने पहुंचा। संदीप ने पिता संग उसके साथ गाली-गलौज की थी। उसने गांव में कुछ लोगों से चर्चा की।
इसी खुन्नस में रामस्वरूप, संदीप, रविशंकर,शिवशंकर, राजेंद्र 17 दिसंबर 2022 को कुल्हाड़ी, बांका व डंडा लेकर घर के अंदर घुस आए। बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये व जेवर लूट ले गए। उसे बंधक बनाकर पीटा। बीच-बचाव में पत्नी को भी पीटा। हमले में उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।