{"_id":"659c413aacfd843826038f2d","slug":"risky-journey-on-mughal-road-ignorant-people-are-responsible-fatehpur-news-c-217-fth1002-9448-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुगल रोड पर जोखिम भरा सफर, जिम्मेदार हैं बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुगल रोड पर जोखिम भरा सफर, जिम्मेदार हैं बेखबर
Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुगल रोड पर कोराई गांव की सड़क पांच माह से खुदी पड़ी है। अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। कोहरे में गुजरते वाहनों को हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।
शहर के बांदा-सागर बाईपास मार्ग से गुजरे मुगल रोड पर कोराई गांव से पहले बीचोबीच सड़क खोद दी गई है। सड़क के किनारे कच्चे रास्ते से वाहनों का आवागमन जोखिम भरा है। ऐसे में आमने-सामने एक साथ वाहन आ जाने से जान आफत में आ जाती है। अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है।
यहां कई बार वहां वाहन पलट भी चुके हैं। वहीं आजकल कोहरा से मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है। धुंध होने से खोदी हुई सड़क दिखाई नहीं पड़ती है।
लोगों ने बताई परेशानी
फोटो - 25 - नौकरी के सिलसिले से रोजाना शहर जाने वाले बिंदकी निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कोराई मार्ग पर सड़क खोदी होने से कभी भी हादसा हो सकता है। कोहरे के दौरान धुंध होने से वह जगह दिखाई नहीं पड़ती है। वह खुद कई बार बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन
फोटो- 26 - व्यापार के सिलसिले में कुंवरपुर और बिंदकी जाने वाले तरुण जायसवाल ने बताया कि मुगल रोड पर कभी भी हादसा हो सकता है। जिस जगह पर सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां कोहरे और बारिश के दौरान मार्ग की हालत बुरी हो जाती है। ऐसे में वाहनों के फिसलने और भिड़ने की आशंका बनी रहती है।
कोट
मुगल रोड की जर्जर सड़क का मामला संज्ञान में है। अधिशासी अभियंता को निर्देशित कर जल्द ही उसकी मरम्मत कराई जाएगी।- एनके यादव, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि। प्रतापगढ़।