फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ravana's effigy was burnt with Shri Ram's arrow, and cheers echoed.

Fatehpur News: श्रीराम के तीर से रावण के पुतले का दहन, गूंजा जयघोष

Sat, 18 Oct 2025 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy was burnt with Shri Ram's arrow, and cheers echoed.
फोटो-19 रावण मैदान में रावण पर तीर चलाते श्रीराम। संवाद
खागा। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार रात रावण वध का दृश्य रावण मैदान में मंचित हुआ। अयोध्या मंदिर से निकला रामदल रथयात्रा के रूप में कस्बे में भ्रमण करता हुआ मैदान पहुंचा। श्रीराम का प्रतीकात्मक तीर लगते ही रावण का विशाल पुतला जल उठा। इसके बाद जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। आतिशबाजी ने माहौल को रोशन कर दिया।
विज्ञापन




नगर में दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और बिजली की सजावट से पूरा नगर जगमगा उठा। विभिन्न मार्गों पर आकर्षक गेट बनाए गए। दूर-दराज से आए लोग मेले में उमड़ पड़े। खरीदारी के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मनमोहक झांकियों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


घायल झांकी की जीवंत प्रस्तुति देखकर लोग चकित रह गए। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, अश्वनी, पोली तिवारी, लवकुश और हरिश्चंद्र समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed