{"_id":"62f160d2db1942736b3e3c5b","slug":"problem-fatehpur-news-knp711955072","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों की हड़ताल से संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों की हड़ताल से संकट
विज्ञापन
फतेहपुर। मांगों को लेकर संविदा बिजली कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर की है। सोमवार को कई उपकेंद्रों की लाइन में फाल्ट हो गया, इससे बिजली संकट बना रहा। फाल्ट सही करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। हड़ताल के कारण करीब ढाई लाख की आबादी को बिजली समस्या से जूझना पड़ा। वहीं कुछ जगह पर प्राइवेट लाइनमैन से फल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर संविदा कर्मी लाइनमैन, एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। अधीक्षण अभियंता कार्यालय आबूनगर में इकट्ठा होकर अपनी मांगों को पूरा कराने की आवाज उठाई। इसी बीच सुबह नौ बजे दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया।
इससे बहुआ नगर पंचायत समेत करीब दो लाख की आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह के निर्देश पर टीजी-2 आशीष के साथ प्राइवेट लाइनमैन को फाल्ट ढूंढने के लिए भेजा गया, लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शहर के आबूनगर उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। दोपहर बाद चार बजे फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रही। इसी प्रकार किशनपुर, गाजीपुर, चुरियानी और सौंरा उपकेंद्र के फीडरों में फाल्ट हुआ। इससे आपूर्ति बाधित रही। हड़ताल में जिलाध्यक्ष अनिल कुुमार कश्यप ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व आ गया है और अभी तक मानदेय नहीं दिया गया है। संविदा कर्मियों का दो महीना से भुगतान बकाया है। इस मौके पर जयप्रकाश शुक्ला, दिलीप अग्निहोत्री, जयचंद्र, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश यादव और अनिल कुमार मौजूद रहे।