{"_id":"6af07fa29788c9f44c0cefaf","slug":"bike-falls-into-a-ditch-while-returning-home-from-the-market-one-dead-two-injured-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-166038-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाजार से घर लौटते समय खंती में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाजार से घर लौटते समय खंती में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
असोथर। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग रविवार शाम हादसे का शिकार हो गए। जरौली गांव में पानी की टंकी से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।
हादसे में जरौली गांव निवासी राजू रैदास (45) की मौत हो गई, जबकि मैकू निषाद (40) और उत्तम निषाद (35) घायल हो गए। मैकू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
राजू रैदास, मैकू निषाद और उत्तम निषाद रविवार को असोथर बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जरौली पानी की टंकी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया। मैकू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि उत्तम का उपचार किया गया।
हादसे के समय तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि हादसे में तीनों बेहोश हो गए थे। इस वजह से बाइक कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।