फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Panic rises among families of youth stranded in Gulf countries

Fatehpur News: खाड़ी देशों में फंसे युवाओं के परिजन में बढ़ी दहशत

Mon, 02 Mar 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panic rises among families of youth stranded in Gulf countries
जहानाबाद। हालिया हमलों के बाद खाड़ी देशों में कार्यरत युवाओं के परिजन में भय का माहौल है। परिवारों ने केंद्र सरकार से अपने बेटों की सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है। हमलों की खबरों के बाद उनकी चिंता और गहरा गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मकरंदपुर गांव के 12 युवक विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। ये युवक कतर, कुवैत, दुबई और सऊदी अरब की निजी कंपनियों में कार्यरत हैं और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। दुबई में फाजिल पुत्र सैय्यद शानदार नकवी, जुबैर हसन पुत्र सैय्यद कमर अब्बास और आतिफ पुत्र सैय्यद तनवीर हसन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कतर में आसिफ, आकिब पुत्र खालिद, मोईश, अकरम, शाने आलम पुत्र शबाब, शैलेंद्र पुत्र रघुवीर पाल और सुरेश कुमार पाल कार्यरत हैं। दानिश पुत्र शबाब आलम कुवैत में तथा मोहम्मद नकी सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलों के बाद परिजन लगातार चिंता में डूबे हैं। दुबई में रह रहे मोहम्मद कायम ने फोन पर बताया कि ईरान के हमलों के बाद रातों की नींद और दिन का सुकून छिन गया है। हर समय मिसाइल हमले का भय बना रहता है।

कतर और सऊदी अरब में मौजूद युवाओं ने भी सायरन और धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल होने की जानकारी दी है। परिजन हालात सामान्य होने और सुरक्षित वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं और सरकार से शीघ्र पहल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed