फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

एक ही डाली में फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल, मौत

Mon, 06 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र में एक गांव के बाहर सोमवार की सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले। एक ही डाल पर रस्सी का फंदा बनाया गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला लड़का यहां मामा के घर रहकर शहर में आईटीआई का प्रशिक्षण ले रहा था। लड़के की उम्र 19 और लड़की की 17 वर्ष है। लड़की राजकीय इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। ग्रामीणों के मुताबिक इनमें करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पहले लड़की वालों को प्रेम प्रसंग का पता चलने पर दोनों परिवार में कहासुनी भी हुई थी। दोनों परिवारों के
विज्ञापन

मुखिया किसान हैं। पुलिस का अंदेशा है कि रात में ही किसी समय दोनों घरों से निकल गए थे। सुबह दोनों के ही परिजन तलाश कर रहे थे, तभी गांव के लोगों ने परिवार को घटना की सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मलवां थाना व सहिली चौकी की पुलिस मौके पर छानबीन की। पेड़ के ही नीचे एक जगह पर कीटनाशक की डिब्बी भी पाई गई। पुलिस ने उसे भी छानबीन के लिए नमूने के तौर पर ले लिया है। उसका प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ या नहीं, इसे भी देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष शेरसिंह राजपूत का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों ही परिजनों ने भी आत्महत्या का ही संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मलवां थाने के एक गांव में प्रेमी युगल की आत्महत्या का कारण प्रेमिका के घर से निकलने पर लगा प्रतिबंध बना। करीब दस दिन पहले एक साथ देखे जाने पर दोनों परिवारों के बीच काफी कहासुनी हुई थी और प्रेमिका के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्रेमी का पिता बिहार में
मजदूरी करता है। आर्थिक तंगी के कारण पिता ने प्रेमी बड़े बेटे का पढ़ाने के लिए मामा के यहां भेज दिया था। वह इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर से आईटीआई कर रहा था। उधर, प्रेमिका क्षेत्र के एक राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। जीआईसी तक दोनों अक्सर एक साथ आते थे

और प्रेमिका को कालेज में छोडने के बाद प्रेमी शहर चला आता था। लॉकडाउन के कारण स्कूल कालेज बंद हो गए तो दोनों घर में रह गए। ऐसे में दोनों ने चोरी छिपे गांव में ही मिलना जुलना शुरू कर दिया। यह बात पूरे गांव में फैल गई। सप्ताहभर पहले प्रेमिका के परिजनों ने बेटी के साथ प्रेमी को देख लिया, तो दोनों परिवारों में खासा कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमिका के घर से निकलने पर परिजनों ने रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed