{"_id":"5e5c090e8ebc3ef3c74c53bf","slug":"other-fatehpur-news-knp5479820155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में बीएसएनल विभाग के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में बीएसएनल विभाग के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। बीएसएनएल विभाग में तैनात टीएम की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी कस्बे में तैनाती थी।
थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी चंद्र किशोर (50) सुबह हथगाम रोड की तरफ से ड्यूटी पर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गल्ला गोदाम के पास पहुंचा था। अचानक सीने में दर्द उठने पर साइकिल से उतरा। वह रोड किनारे बैठ गया। हाथ से सीने को दबाने लगा। मदद के लिए शोर मचाया। उसे देखकर लोग पहुंचे। अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आते ही उनकी सांसे थम गई। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे। पिता शिवबालक ने बताया कि डेढ़ माह पहले बेटा तैनात हुआ था। उसकी अचानक कैसे मौत हुई यह बात उन लोगों को नहीं समझ आ रही है। उसकी तबियत पहले से ठीक थी। घटना से पत्नी शांति देवी का हाल बेहाल हो गया। उसका एक बेटा शिव सागर और तीन बेटियां नीलू,अनिला और नीलम है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
--------------
पशु तस्करों के दो वाहन पकड़े छह गिरफ्तार
थरियांव। प्रयागराज से उन्नाव जा रहे पशु तस्करों के मवेशियों की खेप पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने छह आरोपियों पर पशु क्रूरता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थरियांव पूर्वी बाईपास हाइवे पर पुलिस ने दो डीसीएम से 28 भैंस और सात भैंसा बरामद किए हैं। चालक मोहम्मद अहमद निवासी कन्नौज, मुश्तखार निवासी रमई कानपुर को पकड़ा गया। वाहनों से मजदूर बचाना निवासी रामादेवी कानपुर, गोविंद निवासी कानपुर,रोशन निवासी मसवानी फतेहपुर, कमरुद्दीन निवासी कानपुर को पकड़ा है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पशुक्रूरता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
---------