फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तमंचा सटाकर ढाबा से हजारों का डीजल पार

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
चौडगरा। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर शनिवार को एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रेलर से बोलेरो सवार चार बदमाश चौकीदार को तमंचा सटाकर हजारों का डीजल चुरा ले गए। ट्रक चालक ने विरोध किया और ढाबा मालिक पर लूटपाट कराने का आरोप लगाया। पुलिस के आने पर ढाबा संचालक ने डीजल की रकम चालक को देकर मामला रफादफा किया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित होटल में राजस्थान प्रांत जोधपुर निवासी सुरजाराम ट्रक के केबिन सो रहा था। बोलेरो सवार बदमाश ट्रेलर के डीजल टैंक का ताला तोड़कर डीजल निकाल रहे थे। घटना देखकर ढाबे में तैनात चौकीदार ने बदमाशों को टोका। एक बदमाश ने तमंचा सिर पर लगा दिया। डीजल बोलेरो में रखने के बदमाश चौडगरा की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर चौकीदार ने शोर मचाया। चालक की नींद खुली। चालक ने टंकी का ताला टूटा देखा। चालक ने चौकीदार व ढाबा संचालक पर आरोप लगाया। चालक ने पुलिस को बुलाया, तभी ढाबा मालिक ने आठ हजार रुपये देकर समझौता कर लिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed