फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Oil mafia will be remanded in Malwan case

Fatehpur News: मलवां के मुकदमे में तेल माफिया का होगा रिमांड

Mon, 05 Aug 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Oil mafia will be remanded in Malwan case
फतेहपुर। बरौनी से मथुरा जाने वाली इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर तेल चोरी की वारदातों में शामिल रहे तेल माफिया मनोज अग्रवाल के एक-एक मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। छह साल पहले कल्यानपुर थाने में पाइप लाइन तोड़कर चोरी में 17 जुलाई को न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड) मिलने के बाद एसआईटी पांच अगस्त को मलवां के एक और चोरी के मुकदमे में न्यायिक रिमांड कोर्ट में अर्जी लगाएगी। इस मुकदमे में भी तेल माफिया की न्यायिक रिमांड होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिले में 2018 में पाइप लाइन तोड़कर तेल चोरी की मलवां, थरियांव, कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पांच घटनाएं हुई थी। पुलिस ने मलवां थाना क्षेत्र के एक मुकदमे में मथुरा जिला फरह थाने के बेरी निवासी तेल माफिया मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उसी मुकदमे की गैंगस्टर कार्रवाई में तेल माफिया जेल में निरुद्ध है। अंतर्जनपदीय तेल माफिया पर 50 मुकदमे दर्ज हैं। माफिया के पकड़े गए साथियों ने सारे मुकदमों में मनोज अग्रवाल को शामिल होना बताया था। तीन मुकदमों में तत्कालीन विवेचकों ने माफिया को क्लीन चिट दी थी। शासन के आदेश पर मामलों की दोबारा एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के 2018 में दर्ज तेल चोरी, विस्फोटक अधिनियम के मुकदमे में 17 जुलाई को एसआईटी को न्यायिक रिमांड मिल चुका है। इस तरह से मनोज कल्यानपुर के मुकदमे में प्रकाश में आ चुका है। इसके बाद मलवां थाने के ही एक और तेल चोरी के मामले में पुलिस ने मनोज अग्रवाल को क्लीन चिट दी थी। एसआईटी उसी मुकदमे में मनोज को आरोपी बनाने के लिए न्यायिक रिमांड की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई है। एसआईटी ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादे मनोज को छोड़कर बाकी सारे मुकदमों में मैनपुरी जिला के रवि, पंकज सिंह, शैलू, उम्मेद सिंह, अर्जुन सिंह, सर्वेश शर्मा, विमलेश कुमार के विरुद्ध चार्जशीट लगाकर विवेचना समाप्त की चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed