{"_id":"66d8c13d4642a61bf900a3f2","slug":"no-trace-of-fourth-youth-seen-in-pathology-footage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120697-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पैथोलॉजी के फुटेज में दिखे चौथे युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पैथोलॉजी के फुटेज में दिखे चौथे युवक का सुराग नहीं
विज्ञापन
हुसैनगंज। पैथोलॉजी कर्मी की हत्या में बोलेरो सवार तीन युवकों के अलावा चौथे युवक के शामिल होने का परिजन आरोप लगा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक देखे गए हैं। परिजनों ने पुलिस से फुटेज के आधार पर चौथे युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी अमित विश्वकर्मा हुसैनगंज स्थित पैथोलॉजी में कर्मी था। उसकी 24 अगस्त की रात दोस्तों ने बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। फुटेज पैथोलॉजी का है। इसमें बोलेरो सवार युवक बीयर की कैन लेकर पहुंचे दिखते हैं। चारों पैथोलॉजी के बाहर भी दिखाई देते हैं। पुलिस आरोपियों में सचिन सिंह निवासी मोहनपुर मजरे शाह, आदर्श उर्फ कपिल सिंह निवासी सामियाना चुरियानी, अभय कुमार रैदास निवासी बनरसी को जेल भेज चुकी है। फुटेज में दिखने वाले चौथे का कोई पता नहीं है। दिवंगत की मां सरोजा देवी का आरोप है कि पुलिस चौथे आरोपी को बचा रही है। चौथे को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी सेंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन दोस्त ही बीयर पार्टी करते दिखे हैं। चौथा अमित होने की संभावना है। आरोप की जांच की जा रही है। चौथा कोई शामिल है तो विवेचना दौरान प्रकाश में लाया जाएगा।