फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother-in-law and son-in-law killed when car collides with divider, three injured

Fatehpur News: डिवाइडर से कार टकराने में सास-दामाद की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and son-in-law killed when car collides with divider, three injured
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अल्लीपुर ब्रिज के ऊपर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल से भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के नखासकोना निवासी नसीम अख्तर (58) पत्नी मो. रफीक रिश्ते में दामाद नफीस अहमद (55) और छोटे बेटे मो. इरशाद (30), बेटी यास्मीन बेगम (45), बेटी नाजनीन बेगम (42) के साथ कार से शुक्रवार को छोटे बेटे की पत्नी से मिलने उन्नाव जा रहे थे। छोटा बेटा कार चला रहा था। तेज रफ्तार कार अल्लीपुर स्थित ब्रिज के ऊपर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सास नसीम अख्तर व दामाद नफीस अहमद को मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज निवासी नसीम अख्तर के छोटे दामाद मो. यूनुस खान ने बताया कि इरशाद की पत्नी तैयबा नफीस उन्नाव स्थित अपने मायके में रहती है। वह लखनऊ में रेलवे में नौकरी करती है और उन्नाव से रोजाना आती-जाती हैं। उससे ही मिलने परिजन जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हुई है। मलवां थाना इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हो गई है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed