फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   modi also changed the definition of politics

मोदी ने बदल दी राजनीति की परिभाषा

Mon, 28 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
modi also changed the definition of politics
भाजपा युवा महासम्मेलन में बोलते सांसद मनोज तिवारी - फोटो : Amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के युवा महासम्मेलन में नोटबंदी का मुद्दा शुरू से अंत तक छाया रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड के मैदान में मंच से पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरि ने कहा कि काला धन रखने वालों के हलक में हाथ डालकर मोदी ने गरीबों का हक निकाल लिया है। लूटने वाले गरीब हो चुके हैं और 50 दिन बाद गरीब, अमीर बनेगा। जरूरत सिर्फ सहयोग करने की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पाक को चोट, गरीब को नोट और भाजपा को वोट का लाभ होगा।
विज्ञापन



भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद गिरी ने कहा कि पहली बार संसद भवन पहुंचने पर मोदी ने पहली सीढ़ी पर माथा ही नहीं टेका था, बल्कि सीढ़ी को चूमकर देशभक्ति का भावना साफ कर दी थी। सदन की पहली बैठक में ही गरीबों को अर्थतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक फैसला किया। हर गरीब के पास बैंक में जनधन योजना का खाता है। नोटबंदी के फैसले का सीधा लाभ गरीबों को मिलेगा। अब बिचौलिए गरीबों की कमाई से अपनी तिजोरी नहीं भर पाएंगे। उन्होंने कहा सौ कमजोर मवेशियों का नेतृत्व अगर शेर करता है, तो उसकी विजय निश्चित है। इसके उलट अगर शेर की बजाय कोई कमजोर जीव नेतृत्व करेगा, तो हार तय है। सपा, बसपा सरकारों ने प्रदेश के विकास की बजाय अपना विकास किया है। इस कार्य में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। यही कारण है कि नोट बंदी के खिलाफ सभी चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन



उत्तरी दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भारत माता की जय के साथ बोलना शुरू किया। कहा कि अप्रैल तक देश में डीजल और पेट्रोल के दाम बहुत कम हो जाएंगे। मोदी ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। हर चीज में राजनीति होने से राजनीति गंदी हो गई थी। सवा अरब की आबादी वाले इस देश में सिर्फ साढ़े तीन करोड़ करदाता हैं। जबकि ढाई लाख से अधिक वार्षिक आय वाले हर व्यक्ति को करदाता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके पैसे का हिसाब किताब नहीं है, उन्हीं का पैसा गड़बड़ाएगा। यही लोग शोर मचा रहे हैं। आम लोगों को मालूम है, कि प्रधानमंत्री जो भी कर रहे हैं। उन्हीं के लिए कर रहे हैं। देश संपन्न होगा, तो किसान, गरीब को अपना हक मिलने के साथ कर्मचारी अधिकारी को पर्याप्त वेतन, पर्याप्त पेंशन मिलेगी और देश विकास के साथ समाज खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed